घंटाघर चौपाटी में बर्फ से निकला मृत मेंढक, कोरबा में फूड सेफ्टी पर उठे गंभीर सवाल

Must Read

घंटाघर चौपाटी में बर्फ से निकला मृत मेंढक, कोरबा में फूड सेफ्टी पर उठे गंभीर सवाल

नमस्ते कोरबा : शहर के घंटाघर चौपाटी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जूस दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ के भीतर से मृत मेंढक मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई। इस अप्रत्याशित और चौंकाने वाले मामले ने न सिर्फ मौके पर मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया, बल्कि पूरे इलाके में खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता भी खड़ी कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जूस तैयार करते समय जब बर्फ को तोड़ा गया तभी उसके भीतर से मरा हुआ मेंढक दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही ग्राहकों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में यह खबर पूरे चौपाटी क्षेत्र में फैल गई,

घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि यदि बर्फ जैसी सामान्य उपयोग की वस्तु में इस स्तर की गंदगी पाई जा रही है, तो अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठना लाजिमी है।

चौपाटी समिति के अध्यक्ष ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने संबंधित दुकान का नाम लेते हुए सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी कि वहां से बर्फ न खरीदी जाए। इस दौरान कई अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई और स्वच्छता को लेकर चर्चा तेज हो गई। वहीं दूसरी और बर्फ बेचने वाले दुकानदार ने बताया कि उसके दुकान में कई जगह से बर्फ आती है, जिससे यह कहना मुश्किल है कि यह बर्फ कौन सी फैक्ट्री का है और दुकानदार ने कहा कि जरूरी नहीं है कि यह बर्फ उनकी दुकान से ही खरीदी गई हो क्योंकि कोई नियमित ग्राहक उनके दुकान से बर्फ की खरीदी नहीं करता है,

स्थानीय लोगों ने खाद्य विभाग और नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि नियमित जांच और सख्त निगरानी के अभाव में ही इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो आम जनता के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।

Read more :- सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटी मजदूर की बेटी रागिनी, पार्षदों समेत वार्डवासियों ने किया गाजे-बाजे के साथ स्वागत

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : एक पुल नहीं… बचपन का सवाल है! मुड़धोवा के बच्चों से पूछिए, विकास के दावों और हकीकत के बीच कितनी गहरी...

Sunday special : एक पुल नहीं... बचपन का सवाल है! मुड़धोवा के बच्चों से पूछिए, विकास के दावों और...

More Articles Like This

- Advertisement -