आस्था, इतिहास और प्रकृति का संगम कोरबा का राम कचहरी स्थल आज भी जीवंत परंपरा का प्रतीक

Must Read

आस्था, इतिहास और प्रकृति का संगम कोरबा का राम कचहरी स्थल आज भी जीवंत परंपरा का प्रतीक

नमस्ते कोरबा :- आस्था, इतिहास और प्रकृति का संगम कोरबा का राम कचहरी स्थल आज भी जीवंत परंपरा का प्रतीक जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित फुटका पहाड़ का “राम कचहरी” स्थल आदिवासी समुदाय की गहरी आस्था और ऐतिहासिक मान्यताओं का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों और जनजातीय समाज के अनुसार, भगवान श्री राम ने वनवास काल के दौरान यहां कचहरी लगाकर लोगों को दिशा-निर्देश दिए थे, तभी से यह स्थान “राम कचहरी” के नाम से प्रसिद्ध है।

बताया जाता है कि बालको द्वारा बॉक्साइट खनन शुरू होने से पहले इस क्षेत्र में पहाड़ी कोरवा और पंडो जनजाति के लोग निवास करते थे, जो यहां नियमित रूप से भगवान राम की पूजा-अर्चना करते थे। दुर्गम पहाड़ी पर स्थित यह स्थल आज भी श्रद्धालुओं के लिए चुनौतीपूर्ण मार्ग के बावजूद आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां विशेष पूजा, रात्रि जागरण और रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है, जिसमें उदयपुर, सरगुजा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। जनश्रुति के अनुसार, इसी दिन भगवान राम ने यहां अपना दरबार लगाया था।

प्राकृतिक दृष्टि से भी यह क्षेत्र बेहद समृद्ध है। यहां मध्य पाषाण काल के मानवों के अवशेष मिलने की बात कही जाती है, साथ ही सभा स्थल जैसे पत्थरों की संरचना और एक विशेष पत्थर को भगवान राम के आसन के रूप में देखा जाता है।

फुटका पहाड़ आज भी जैव विविधता से भरपूर है। खनन कार्य बंद होने के बाद यहां का पर्यावरण संतुलन बेहतर हुआ है और जंगलों में सांभर, भालू, सियार जैसे वन्य जीव भी देखे जा सकते हैं। आस्था, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का यह अनूठा संगम राम कचहरी को विशेष पहचान दिलाता है।

Read more :- संवेदनशील इलाके में सनसनी: CCTV की कमी ने बढ़ाया अपराधियों का हौसला

महावीर अग्रवाल ने एसएसपी शशिमोहन सिंह का किया स्वागत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,590SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महावीर अग्रवाल ने एसएसपी शशिमोहन सिंह का किया स्वागत

महावीर अग्रवाल ने एसएसपी शशिमोहन सिंह का किया स्वागत रायगढ़। रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के युवा समाजसेवी महावीर अग्रवाल...

More Articles Like This

- Advertisement -