915 करोड़ का ‘जुमला बजट’, महापौर बनीं घोषणावीर जनता ठगी गई : कृपाराम साहू 

Must Read

915 करोड़ का ‘जुमला बजट’, महापौर बनीं घोषणावीर जनता ठगी गई : कृपाराम साहू

नमस्ते कोरबा :- नगर निगम के 915 करोड़ रुपए के बजट पर नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने जोरदार हमला बोलते हुए इसे “जुमलों और झूठी घोषणाओं का बजट” करार दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर महापौर को निशाने पर लेते हुए कहा कि “यह बजट जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ भी नहीं है।”

कृपाराम साहू ने आरोप लगाया कि महापौर हर साल बड़े-बड़े वादे करती हैं, लेकिन हकीकत में एक भी घोषणा जमीन पर नहीं उतरती। उन्होंने कहा कि पिछले साल का बजट जस का तस कॉपी-पेस्ट कर इस बार फिर जनता के सामने परोस दिया गया है, जिससे साफ है कि नगर निगम के पास कोई नई सोच या योजना नहीं है।

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि “मुक्तिधाम में शोकग्रस्त परिवारों को निशुल्क लकड़ी देने की घोषणा महज दिखावा साबित हुई। आज तक एक भी परिवार को इसका लाभ नहीं मिला। इसी तरह छात्रों के लिए निशुल्क बस सेवा का वादा भी सिर्फ भाषणों तक सीमित रहा।”

नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि “विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ आउटसोर्सिंग का खेल चल रहा है और निगम को धीरे-धीरे निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।” उन्होंने कहा कि इससे न केवल पारदर्शिता खत्म हो रही है, बल्कि भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा है।

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अगर सरकार के पास बजट नहीं है तो साफ कहे, लेकिन जनता को झूठे सपने दिखाकर भ्रमित करना बंद करे। इस तरह का बजट शहर के विकास के साथ मजाक है।” नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जल्द ही जमीनी स्तर पर काम नहीं दिखा, तो विपक्ष सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

Read more :- सड़क पर ‘मौत का स्टंट’: मोतीसागर पारा के युवकों ने उड़ाई कानून की धज्जियां, वीडियो वायरल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा प्रेस क्लब में दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर प्रेस वार्ता, भव्य आयोजन की दी जानकारी

कोरबा प्रेस क्लब में दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर प्रेस वार्ता, भव्य आयोजन की दी जानकारी नमस्ते कोरबा :-आगामी...

More Articles Like This

- Advertisement -