सड़क पर ‘मौत का स्टंट’: मोतीसागर पारा के युवकों ने उड़ाई कानून की धज्जियां, वीडियो वायरल

Must Read

सड़क पर ‘मौत का स्टंट’: मोतीसागर पारा के युवकों ने उड़ाई कानून की धज्जियां, वीडियो वायरल

नमस्ते कोरबा:- शहर की सड़कों पर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए मोतीसागर पारा के कुछ युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। पांच अलग-अलग बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार होकर न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आए, बल्कि बीच सड़क पर जानलेवा करतब दिखाते हुए दहशत का माहौल बना दिया।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां सीतामढ़ी से इतवारी बाजार तक इन युवकों का हुड़दंग लगातार चलता रहा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई युवक बाइक से लटककर चल रहा है, तो कोई तेज रफ्तार वाहन पर खड़े होकर स्टंट कर रहा है। इस दौरान सड़क पर आम लोग, महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जिनकी जान हर पल खतरे में रही।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे ‘मौत के खेल’ को खुद ही एक युवक ने शूट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘संजू बाबा’ नाम की आईडी से पोस्ट कर दिया। वीडियो में ‘King of Korba Moti Sagar Para’ जैसे शब्द लिखकर खुलेआम दबंगई का प्रदर्शन किया गया है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि ऐसे बेलगाम युवकों पर तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महज जांच तक सीमित रहती है या स्टंट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी करती है।

Read more :- *उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से पं रविशंकर से दादर कलवर्ट तक की सड़क डामरीकरण कार्य के लिए एक करोड़ की स्वीकृति मिली*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?”

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?” नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -