आधी रात बलगी में दिखा 5 फीट का जहरीला नाग, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

Must Read

आधी रात बलगी में दिखा 5 फीट का जहरीला नाग, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

नमस्ते कोरबा :- जिले के बलगी क्षेत्र में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घरों के बाहर टहल रहे लोगों के सामने अचानक करीब 5 फीट लंबा जहरीला नाग निकल आया। नाग के फन फैलाने और फुफकारने की आवाज़ सुनकर आसपास के कुत्ते भौंकने लगे, वहीं मौके पर मौजूद लोग डर से सहम गए।

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे भोजन के बाद लोग घरों के बाहर टहल रहे थे, तभी सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन नाग पास ही एक बंद नाली में जाकर बैठ गया और फन फैलाकर आक्रामक हो गया। स्थिति को देखते हुए किसी ने उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे भोजन के बाद लोग घरों के बाहर टहल रहे थे, तभी सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन नाग पास ही एक बंद नाली में जाकर बैठ गया और फन फैलाकर आक्रामक हो गया। स्थिति को देखते हुए किसी ने उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई।

घटना की सूचना तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के सदस्य जितेंद्र सारथी को दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात के अंधेरे में टॉर्च की रोशनी के सहारे सावधानीपूर्वक ऑपरेशन चलाया गया।

रेस्क्यू के दौरान नाग ने खतरा महसूस करते हुए कई बार फन फैलाकर प्रहार करने की कोशिश की, लेकिन टीम ने धैर्य और सतर्कता से काम लेते हुए आखिरकार उसे सुरक्षित पकड़कर थैले में बंद कर लिया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार जताया।

रेस्क्यू के बाद मामले की जानकारी कटघोरा वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत को दी गई, जिसके निर्देश पर नाग को उसी रात उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

अपील:

रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि घरों या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही खुद पकड़ने का प्रयास करें। तत्काल हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दें, ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर सर्पदंश जैसी घटनाओं से बचा जा सके।

Read more :- *गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू*

मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने 16 दिवसीय पूजा के समापन पर श्रद्धा से दी गणगौर माता को विदाई

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू*

*गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय...

More Articles Like This

- Advertisement -