शहर सौदंर्यीकरण की ओर निगम का एक और कदम, नव स्थापित अशोक स्तंभ का किया लोकार्पण

Must Read

शहर सौदंर्यीकरण की ओर निगम का एक और कदम, नव स्थापित अशोक स्तंभ का किया लोकार्पण

नमस्ते कोरबा : महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नगर निगम कोरबा द्वारा तानसेन चौक में नवस्थापित अशोक स्तंभ का करतल ध्वनि के बीच लोकार्पण किया। इस मौके पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद  नरेन्द्र देवंागन, चन्द्रलोक सिंह, ममता यादव, लक्ष्मण श्रीवास, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, चेतन सिंह मैत्री, पंकज देवांगन आदि के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ऊर्जानगरी कोरबा के शहर सौदंर्यीकरण व चैक-चैराहों के सौदंर्य को बढ़ाने, उपेक्षित पडे़ स्थलों को क्रिएटिव काॅर्नर की पहल से सुसज्जित करने तथा सार्वजनिक स्थलों को सजाने – संवारने की दिशा में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। शहर की सौदंर्यीकरण की ओर निगम ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुये निगम के प्रशासनिक भवन साकेत के समीप स्थित आई.टी.आई.-तानसेन चौक में अशोक स्तंभ का निर्माण कराया है, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने जनप्रतिनिधियों, निगम के अधिकारियों व आमनागरिकों की उपस्थिति में उक्त नवस्थापित अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया।

Read more :- आधी रात बलगी में दिखा 5 फीट का जहरीला नाग, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और...

More Articles Like This

- Advertisement -