63 साल की उम्र में प्रभु महतो दे रहे ठंडक का स्वाद, देसी सत्तू और आम पना से बुझा रहे लोगों की प्यास

Must Read

63 साल की उम्र में प्रभु महतो दे रहे ठंडक का स्वाद, देसी सत्तू और आम पना से बुझा रहे लोगों की प्यास

नमस्ते कोरबा :- गर्मी का मौसम शुरू होते ही ठंडे पेय की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में कोरबा के रामपुर आईटीआई क्षेत्र के निवासी 63 वर्षीय प्रभु महतो अपने ठेले पर देसी पेय बेचकर लोगों को गर्मी से राहत दे रहे हैं। बुधवारी बाजार के सामने सड़क किनारे लगे उनके छोटे से ठेले पर प्रतिदिन राहगीर, मजदूर और स्थानीय लोग रुककर सत्तू, आम पना और नींबू पानी का स्वाद ले रहे हैं।

प्रभु महतो बताते हैं कि वे देसी चना के सत्तू का पूरा सामान घर पर ही तैयार करते हैं, जिससे पेय का स्वाद भी अलग होता है और शुद्धता भी बनी रहती है। उनके ठेले पर देसी चना के सत्तू का शरबत 30 रुपये प्रति गिलास, जबकि आम का पना और नींबू पानी 20 रुपये प्रति गिलास में मिलता है, जो लोगों के लिए किफायती भी है।

गर्मी के बढ़ते तापमान में लोग यहां ठंडा पेय पीकर राहत महसूस करते हैं। कई ग्राहकों का कहना है कि बाजार में मिलने वाले महंगे कोल्ड ड्रिंक की बजाय ऐसे देसी पेय स्वास्थ्य के लिए बेहतर और स्वाद में भी खास होते हैं।

“जय जवान नहीं बन सके, तो बन गए जय किसान” रिटायर्ड फौजी के बेटे ने पसीने से सींची धरती

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -