सीएसईबी पंचवटी तिराहा पर ट्रक-ट्रेलरों पर पुलिस की कार्रवाई, कई वाहन कोर्ट भेजे गए

Must Read

सीएसईबी पंचवटी तिराहा पर ट्रक-ट्रेलरों पर पुलिस की कार्रवाई, कई वाहन कोर्ट भेजे गए

नमस्ते कोरबा :- शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस और ट्रैफिक टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीएसईबी पंचवटी तिराहा के पास खड़े ट्रक और ट्रेलरों पर कार्रवाई की। पुलिस ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 283 के तहत कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त कर पुलिस लाइन में खड़ा कराया और प्रकरण को कोर्ट भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्टेडियम चौक से लेकर सीएसईबी चौक तक सड़क के दोनों ओर ट्रक और ट्रेलर खड़े किए जा रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। स्थिति ऐसी हो गई थी कि एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी निकलने में परेशानी हो रही थी। इसी कारण ट्रैफिक पुलिस और सीएसईबी चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

इस दौरान थाना कोतवाली के एसआई बी. पटेल, सिविल लाइन के एसआई नवीन पटेल तथा सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव सहित पुलिस टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित वाहनों पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा रही हैं।

पूरी कार्रवाई एडीशनल एसपी पटले, एडीशनल एसपी नितेश ठाकुर, सीएसपी प्रतिक चतुर्वेदी और डीएसपी डी.के. सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Read more :- 63 साल की उम्र में प्रभु महतो दे रहे ठंडक का स्वाद, देसी सत्तू और आम पना से बुझा रहे लोगों की प्यास

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -