नमस्ते कोरबा::दिनांक 09.05.2021 को कोसाबाडी स्थित सेन्ट कैथोलिक चर्च कमिटी के सचिव संजय बेक पिता रूपन बेक उम्र 47 साल साकिन खरमोरा चौकी रामपुर चौकी उपस्थित आकर दिनांक 08.05.2021 09.05.2021 की दरमियानी रात में अज्ञात चोरो द्वारा चर्च मे प्रवेश कर दान पेटी मे रखे लगभग 7000 रूपये को चोरी कर ले जाने के संबंध में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किये , प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 384/21 धारा 457 , 380 भादवि कायम किया गया और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक मीणा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू को हालात से अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गेश शर्मा एवं चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठीत करते हुए जल्द से जल्द आरोपियो की पता साजी हेतु निर्देश दिये गये । पूर्व मे पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार विशेष अभियान के तहत क्षेत्र मे लगाये गये सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगालने पर तथा स्थानीय मुखबीरो से पतासाजी करने पर 01 विशाल पावले पिता संजय पावले उम्र 20 साल तथा 02. विजय गिरी पिता गणेश गिरी गोस्वामी उम्र 24 साल द्वारा घटना कारित करने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर उक्त दोनो संदेहियो को हिरासत मैं लेकर पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने चोरी करना कबूल किया माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.