कोरबा के मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर ‘स्टंटबाज़ी’ पड़ी महंगी, वायरल वीडियो ने कटवा दिया 4500 का चालान
नमस्ते कोरबा :- यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अति व्यस्त बीच सड़क पर अठखेलियाँ करते हुए लहराकर वाहन चलाने वाले चालक को आखिरकार तलाश ही लिया गया। उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है।
बता दें कि एक पिकअप गाड़ी टाटा मैजिक का चालक पिछले दिनों टी पी नगर से पावर हाऊस रोड की तरफ जाते वक्त खतरनाक तरीके से लहरा कर वाहन चला रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नमस्ते कोरबा समाचार के द्वारा प्रमुखता से चलाया गया, वायरल वीडियो को एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश व मार्गदर्शन में यातायात एएसआई मनोज राठौर व टीम ने इस वाहन की तलाश कर जप्ती की कार्रवाई करते हुए इसका फाइन काटा।
*कोरबा के मुख्य मार्ग पर पिकअप से खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया में वायरल हुई रील*
एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि चालक मनीष तिवारी पिता नरेन्द्र तिवारी, सीतामणी के विरुद्ध यातायात थाना में मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए 4500 रुपये का जुर्माना इस पर आरोपित किया गया। खतरनाक ड्राइव पर 2000 रुपए तथा बहुरंगी लाइट लगाने पर 2000 रुपए तथा सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने पर 500 रुपये का जुर्माना किया गया है।
Read more :- कोरबा में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सौगात, शिवाय हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ









