तेज रफ्तार का कहर: केंदई झरना के पास ट्रेलर–सीमेंट गाड़ी में भीषण भिड़ंत, चालक जिंदा जला

Must Read

तेज रफ्तार का कहर: केंदई झरना के पास ट्रेलर–सीमेंट गाड़ी में भीषण भिड़ंत, चालक जिंदा जला

नमस्ते कोरबा :- जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के नेशनल हाईवे पर केंदई झरना के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोयले से लदा ट्रेलर और सीमेंट से भरी गाड़ी आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग लग गई। हादसे में एक चालक की जिंदा जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 8 बजे की है। कोयला लोड ट्रेलर कोरबा की ओर से आ रहा था, वहीं सीमेंट से भरा वाहन अंबिकापुर की दिशा से आ रहा था। बताया जा रहा है कि मोड़ पर दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।

कोयला ट्रेलर का चालक हादसे के तुरंत बाद केबिन से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं सीमेंट वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया और आग की लपटों के बीच बाहर नहीं निकल सका। उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल दमकल वाहन को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा था, जिससे दोनों वाहन धू-धू कर जलते रहे। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।

मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Read more :- *ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया*

*बेरहम सिस्टम के आगे बेबस 4 अनाथ बच्चियां, सरकारी मदद का है इंतजार**पहले छूटा माता-पिता का साथ, अब दाने-दाने के मोहताज, 4 बेबस बच्चों की यह है कहानी*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु*

*बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु* नमस्ते कोरबा : भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा का आयोजन...

More Articles Like This

- Advertisement -