*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया*

Must Read

*ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया*

नमस्ते कोरबा : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा  तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में आज ग्राम केंदाईख़ार, तहसील दर्री में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।


तहसीलदार दर्री, तहसीलदार दीपका, तहसीलदार कटघोरा, नायब तहसीलदार दर्री, पुलिस विभाग तथा नगर निगम के संयुक्त दल द्वारा यह अभियान संचालित किया गया। संबंधित शासकीय भूमि बड़े झाड़ के जंगल मद में अवैध रूप से फ़ार्म हाउस बनाकर व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही थी।

09 फरवरी 2026 को अतिक्रमणकारियों को बेदख़ली नोटिस जारी कर 15 फरवरी 2026 तक बेजा कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। परंतु निर्धारित तिथि तक कब्जा खाली न किए जाने के कारण आज 23 फरवरी 2026 को संयुक्त कार्रवाई कर अवैध रूप से निर्मित फ़ार्म हाउसों एवं व्यावसायिक संरचनाओं को हटाया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, निर्माण या व्यावसायिक उपयोग सहन नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Read more :- *बेरहम सिस्टम के आगे बेबस 4 अनाथ बच्चियां, सरकारी मदद का है इंतजार**पहले छूटा माता-पिता का साथ, अब दाने-दाने के मोहताज, 4 बेबस बच्चों की यह है कहानी*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, बच्चे का नाम रखा “शिवाय”

शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, बच्चे का नाम रखा “शिवाय” नमस्ते कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित शिवाय हॉस्पिटल में पहली...

More Articles Like This

- Advertisement -