*बेरहम सिस्टम के आगे बेबस 4 अनाथ बच्चियां, सरकारी मदद का है इंतजार**पहले छूटा माता-पिता का साथ, अब दाने-दाने के मोहताज, 4 बेबस बच्चों की यह है कहानी*

Must Read

*बेरहम सिस्टम के आगे बेबस 4 अनाथ बच्चियां, सरकारी मदद का है इंतजार**पहले छूटा माता-पिता का साथ, अब दाने-दाने के मोहताज, 4 बेबस बच्चों की यह है कहानी*

नमस्ते कोरबा :- पहले पिता का साथ छूटा और फिर प्रकृति के कहर से मां मौत के मुंह में समा गई. माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुई चार बेटियां अब दाने-दाने को मोहताज है . इन मासूमों के सामने जीवन-यापन का ऐसा संकट खड़ा हो गया है जिसे चाहकर हल नहीं कर पा रहें है . चार साल से सरकारी मदद का इंतजार करने की बाद भी जब कुछ नहीं हुआ . तो कलेक्टर के सामने अपना दुख-दर्द बयान किया . अब फाइल फिर से खोली जा रही है देखना है की फ़ाइल से निकल कर मदद कब इन मासूमों तक आ पाती है.

दरअसल सीतामढ़ी निवासी कलिन्द्री यादव अपने पति की मौत के बाद 4 बच्चों का पालन-पोषण मजदूरी करके कर रही थी. 1 अप्रैल 2018 को आंधी-तूफान में घर का छज्जा गिरने से दबकर कलिन्द्री की भी मृत्यु हो गई. मां की मृत्यु के बाद चारों नाबालिक बच्चे अनाथ हो गए.

सिम्मी, स्नेहा, मुस्कान, आस्था ने कोरबा कलेक्टर से मिलकर शासन के द्वारा दिए जाने वाले आपदा राशि प्रदान करने की गुहार लगाई है. पीडि़तों के मुताबिक उन्होंने एक वकील के माध्यम से राहत राशि के लिए कार्यवाही शुरू कराई थी, लेकिन वकील ने भी 3 साल तक मामले को लटकाए रखा. बहरहाल कलेक्टर ने इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिया है परंतु अब देखना है कि 5 साल पुराने इस मामले का निराकरण कितनी तेजी से संबंधित विभाग और अधिकारी करते है l

Read more :- BNI बिलेनियर 2026 की प्रथम वर्षगांठ: जश्न रिसॉर्ट में जुटे उद्यमी,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?”

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?” नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -