मनरेगा में कथित कटौती और धान खरीदी अनियमितता एवं SIR पर कांग्रेस का 24 फरवरी को कलेक्टोरेट घेराव

Must Read

मनरेगा में कथित कटौती और धान खरीदी अनियमितता एवं SIR पर कांग्रेस का 24 फरवरी को कलेक्टोरेट घेराव

नमस्ते कोरबा। मनरेगा में सुधार के नाम पर केन्द्र सरकार द्वारा रोजगार गारंटी योजना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस ने विरोध का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मनोज चैहान एवं मुकेश राठौर ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर बताया कि 24 फरवरी 2026, मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

प्रेस नोट में कहा गया है कि केन्द्र सरकार मनरेगा में सुधार के नाम पर रोजगार गारंटी की मूल भावना को समाप्त करने का प्रयास कर रही है, जिससे ग्रामीण मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों पर सीधा असर पड़ेगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धान खरीदी व्यवस्था एवं SIR (विशेष जांच/समीक्षा) से जुड़े मामलों में भी व्यापक अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिनके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी हो गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने कहा कि यह आंदोलन किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पार्षद, पूर्व पार्षद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित संगठन के सभी मोर्चा, विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और सदस्यों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Read more :- Sunday special :“क्या आपने भी किसी को बिना बताए खो दिया?” 25 साल की खामोशी और एक कॉल जिसने सब बदल दिया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?”

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?” नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -