कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का उपचार

Must Read

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का उपचार

नमस्ते कोरबा। शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक बड़ा अवसर आने वाला है। आगामी 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को शहर के प्रतिष्ठित MJM हॉस्पिटल में एक विशाल निःशुल्क ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) परामर्श एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में हड्डी, जोड़ों और रीढ़ संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों का मुफ्त परामर्श एवं जांच की जाएगी।

यह शिविर भारतीय जैन संघटना कोरबा, MJM हॉस्पिटल तथा शेल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में कन्हैयालाल जी गंगवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

अहमदाबाद से आएंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

शिविर की खास बात यह है कि इसमें अहमदाबाद के शेल्बी हॉस्पिटल से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. धीरेन मांकड़ एवं ऑर्थोपेडिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. परेश गमारा मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श देंगे। गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

समय और स्थान

यह निःशुल्क शिविर 21 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा। स्थान: MJM हॉस्पिटल, विशाल मेगा मार्ट के सामने, नया बस स्टैंड, टी.पी. नगर, कोरबा।

आयोजकों ने मरीजों से अपील की है कि वे अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स, एक्स-रे एवं जांच से संबंधित दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि डॉक्टर सही परामर्श दे सकें।

पूर्व पंजीकरण अनिवार्य

संभावित भीड़ को देखते हुए शिविर में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इच्छुक मरीज इन नंबरों पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं:

डॉ. प्रिंस जैन: 94791-18941

पारस जैन: 93298-72807

नरेश जैन: 94255-40167

नितेश जैन: 97551-42500

गौतम जैन: 7999878155

महाबीर जैन: 9827103069

श्रीपाल जैन: 7000487385

संतोष जैन: 9424144888

इस पुनीत कार्य में भारतीय जैन संघटना के प्रदेश अध्यक्ष विजय गंगवाल और प्रदेश महासचिव सीए विकास गोलछा सहित पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। आयोजकों ने अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Read more :- कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर हुआ हादसा, तेज ट्रेलर की चपेट में आने से रिटायर्ड SECL कर्मी की हुई मौत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महापौर के 16 महीने के रिपोर्ट कार्ड पर विपक्ष के पार्षदों का पलटवार,कहा दावों से अलग है शहर की हकीकत,

महापौर के 16 महीने के रिपोर्ट कार्ड पर विपक्ष के पार्षदों का पलटवार,कहा दावों से अलग है शहर की...

More Articles Like This

- Advertisement -