शोक समाचार : पत्रकार श्रवण साहू नहीं रहे,शुक्रवार को अंत्येष्टि
नमस्ते कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य श्री श्रवण साहू (64 वर्ष) का आज गुरुवार 19 फरवरी की दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 20 फरवरी की सुबह उनके पथर्रीपारा कोरबा स्थित निवास (गणेश चौक के पास) से निकल कर ढेंगुरनाला स्थित मुक्तिधाम जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे पुत्र-पुत्री, पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब ने शोक व्यक्त किया है।
ॐ शांति









