Tuesday, February 17, 2026

कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Must Read

कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

नमस्ते कोरबा। जिले के कापा नवापारा (चोटिया) के जंगल मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए चलती कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 5 बजे की है। कार अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। ग्राम कापा नवापारा के जंगल मार्ग से गुजरते समय कार के इंजन हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते वाहन में आग भड़क गई।

आग की लपटें तेज होते देख चालक ने सूझबूझ से तुरंत कार से छलांग लगा दी। हालांकि कूदने के दौरान उसके कपड़ों में भी आग लग गई, जिसे उसने किसी तरह बुझाकर खुद को सुरक्षित किया। चालक के कूदने के बाद लपटों में घिरी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और एक पेड़ से टकराकर रुक गई।

घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को दी, लेकिन मदद पहुंचने में विलंब होने पर चालक ने राहगीरों से सहायता लेकर बाइक से लिफ्ट ली और सुरक्षित स्थान की ओर रवाना हो गया।

घटना में चालक बाल-बाल बच गया, वहीं कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने समय रहते सतर्कता बरतते हुए बड़ी अनहोनी टलने की बात कही है।

Read more :- कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ*

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -