कोरबा: एसईसीएल मानिकपुर खदान में 170 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत,कोयला चोरी के दौरान हादसा

Must Read

कोरबा: एसईसीएल मानिकपुर खदान में 170 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत,कोयला चोरी के दौरान हादसा

नमस्ते कोरबा :- जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित एसईसीएल मानिकपुर खदान में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की 170 फीट नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान मानिकपुर खदान से सटे कुदारी गांव निवासी 42 वर्षीय भगत कुमार मरावी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर भगत कुमार मरावी कोयला चोरी करने के लिए खदान में गया था। इसी दौरान वह लगभग 170 फीट गहराई में सिर के बल गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जब भगत देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को खदान के भीतर उसका शव गिरा हुआ मिला, जिसके बाद तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद शव को खदान से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि मृतक भगत कुमार मरावी एक पैर से दिव्यांग था और उसे मिर्गी की बीमारी भी थी। परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। माता-पिता के निधन के बाद वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था, जिससे हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गौरतलब है कि एसईसीएल मानिकपुर खदान से सटे रापाखरा, कुदरी, ढेलवाडीह, दादर मानिकपुर, भिलाई खुर्द, सीतामणी और इमलीडुग्गू सहित कई गांवों और बस्तियों से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी की जाती है। यह कोयला आसपास के छोटे होटलों, ढाबों और बस्तियों में बेचा जाता है।कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read more :- कोरबा ब्रेकिंग: किसान के आंगन का कुआं धंसा, काम कर रहा किसान गिरा भीतर; परिजनों ने बचाई जान,

कोरबा बनाएगा नया इतिहास: गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 6 फरवरी को जुटेगा शहर, 10 हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित 

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -