कोरबा का डेंगुरनाला बना औद्योगिक प्रदूषण का नाला, राख-रसायन से ज़हरीला हो रहा पानी

Must Read

कोरबा का डेंगुरनाला बना औद्योगिक प्रदूषण का नाला, राख-रसायन से ज़हरीला हो रहा पानी

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले में औद्योगिक गतिविधियों से उत्पन्न प्रदूषण एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित डेंगुरनाला में भारी मात्रा में औद्योगिक राख (फ्लाई ऐश) मिश्रित पानी बहाए जाने का ताज़ा मामला सामने आया है। इससे न केवल स्थानीय नाला प्रदूषित हो रहा है, बल्कि आगे चलकर हसदेव नदी समेत अन्य जलस्रोतों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नाले का पानी असामान्य रूप से धूसर रंग का हो गया है और उसमें रासायनिक गंध भी महसूस की जा रही है। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाली राख और रसायनयुक्त जल के लगातार रिसाव से पानी की गुणवत्ता तेजी से गिर रही है, जिससे आसपास के खेतों, भूजल और जलीय जीवों को खतरा पैदा हो गया है।

कोरबा क्षेत्र पहले से ही औद्योगिक दबाव झेल रहा है। आए दिन नदी-नालों में राख मिश्रित पानी, जलभराव और प्रदूषण की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन ठोस और स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।

Read more :- भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा व रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

आस्था के आगे बेअसर रही तपिश, कथा में उमड़ा जनसैलाब, तेज धूप के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर

आस्था के आगे बेअसर रही तपिश, कथा में उमड़ा जनसैलाब, तेज धूप के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम...

More Articles Like This

- Advertisement -