Tuesday, February 3, 2026

बजट 2026 : निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू का तीखा हमला: जनविरोधी, किसान-युवा-मजदूर विरोधी बताया

Must Read

बजट 2026 : निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू का तीखा हमला: जनविरोधी, किसान-युवा-मजदूर विरोधी बताया

नमस्ते कोरबा :- कांग्रेस पार्षद एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने केंद्रीय सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 पर करारा प्रहार करते हुए इसे पूरी तरह जनविरोधी, दिशाहीन और गरीब-किसान-युवा-मजदूर विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है और देश के कमजोर वर्गों के साथ सीधा अन्याय है।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि बजट में किसानों को राहत देने का कोई ठोस प्रावधान नहीं है। बढ़ती महंगाई, कृषि लागत में लगातार इजाफा और फसलों के उचित मूल्य की समस्या से जूझ रहे अन्नदाताओं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी जैसे अहम मुद्दे को सरकार ने पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन की कोई स्पष्ट और ठोस योजना बजट में दिखाई नहीं देती। केवल नारों और घोषणाओं के सहारे युवाओं को बहलाने की कोशिश की गई है, जबकि स्थायी रोजगार, सरकारी भर्तियों और श्रमिक अधिकारों पर सरकार पूरी तरह मौन है।

कृपाराम साहू ने कहा कि यह बजट रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और महंगाई से राहत देने में पूरी तरह असफल रहा है। यह जनकल्याण का नहीं, बल्कि चुनिंदा पूंजीपति वर्ग के हितों को साधने वाला दस्तावेज है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी इस किसान-विरोधी, युवा-विरोधी और मजदूर-विरोधी बजट का हर स्तर पर विरोध करेगी और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

Read more :- परंपरा से प्रगति की ओर: कोरबा के किसान ने गुलाब से रचा सफलता का नया गुलदस्ता

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कन्नौजिया राठौर समाज क़े 25 लाख क़े भवन का लोकार्पण और तैलिक विकास समिति क़े 20 लाख क़े भवन...

*उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कन्नौजिया राठौर समाज क़े 25 लाख क़े भवन का लोकार्पण और तैलिक विकास समिति...

More Articles Like This

- Advertisement -