जिला युकां के रोमी राजवाड़े उपाध्यक्ष नियुक्त,देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी….

Must Read

जिला युकां के रोमी राजवाड़े उपाध्यक्ष नियुक्त,देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी….

रायपुर/कोरबा। भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश सचिव एवं कोरबा शहर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी पुष्पेंद्र साहू के अनुमोदन से जिला युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) में उनकी मेहनत, सक्रियता एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस कड़ी में शहर के युवा तुर्क व सक्रिय गौरव राजवाड़े (रोमी) को जिला युवक कांग्रेस(शहर) उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। रोमी को उपाध्यक्ष बनाये जाने से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।

संगठन द्वारा सभी से अपेक्षा की गई है कि नियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने में निरंतर योगदान देंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील माना जाएगा।नवनियुक्त पदाधिकारियों को कहा गया है कि वे कांग्रेस की विचारधारा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पी.सी.सी. सचिव विकास सिंह के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक और गरिमामयी पालन करेंगे।

Read more :- *बालको ने बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस* बालको उत्पादन के साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैः सीईओ राजेश कुमार

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग पर बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल,कोरबा में करोड़ों का कारोबार प्रभावित

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित 

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -