Tuesday, February 17, 2026

सुदूर वनांचल ग्राम जिल्गा में ऐतिहासिक पहल,राम,शिव मंदिर निर्माण व 21 फीट ऊँची गणपति-हनुमान प्रतिमाओं की स्थापना हेतु भूमि पूजन

Must Read

सुदूर वनांचल ग्राम जिल्गा में ऐतिहासिक पहल,राम,शिव मंदिर निर्माण व 21 फीट ऊँची गणपति-हनुमान प्रतिमाओं की स्थापना हेतु भूमि पूजन

नमस्ते कोरबा :- जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित सुदूर वनांचल ग्राम जिल्गा आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब ग्राम में पहली बार भगवान श्रीराम एवं भगवान शिव के भव्य मंदिर निर्माण तथा 21 फीट ऊँची भगवान गणपति एवं भगवान हनुमान जी की प्रतिमाओं की स्थापना हेतु विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि ग्राम जिल्गा एवं आसपास के वनांचल क्षेत्रों में अब तक किसी भी सनातन मंदिर की स्थापना नहीं हुई थी। वर्षों से चली आ रही ग्रामवासियों की आस्था और धार्मिक भावना आज साकार रूप में सामने आई है।

इस पुण्य एवं ऐतिहासिक कार्य के लिए ग्रामवासियों को हिन्दू जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश झा द्वारा प्रेरित किया गया। उनके मार्गदर्शन में आयोजित बैठकों के पश्चात ग्रामवासियों ने सामूहिक निर्णय लेकर “श्री राम–शिव मंदिर निर्माण समिति” का गठन किया और मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का संकल्प लिया।

मंदिर निर्माण हेतु ग्राम के मुख्य स्थल पर गेंद सिंह राठिया, श्रीमती आशोबाई राठिया, लगिन सिंह राठिया, तेल सिंह राठिया एवं लीप सिंह राठिया द्वारा भूमि दान प्रदान किया गया। इसके बाद समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर परिसर में चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में माननीय भोजराम देवांगन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय ननकी राम कंवर (पूर्व गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने की।

विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा विभाग के विभाग संघचालक सत्येंद्रनाथ दुबे, अखिल भारतीय लोक कला प्रमुख (मध्य क्षेत्र) सह संगठन मंत्री बीरबल सिंह, अखिल भारतीय राठिया कंवर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राठिया, एवं आरएसएस कोरबा विभाग के विभाग प्रचारक योगेश्वर साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठिया ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों की संख्या में वनांचल क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Read more :- बसंत पंचमी पर महापौर, सभापति व आयुक्त ने की निगम की लाईब्रेरी में माॅं सरस्वती की पूजा अर्चना 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,530SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -