बसंत पंचमी पर महापौर, सभापति व आयुक्त ने की निगम की लाईब्रेरी में माॅं सरस्वती की पूजा अर्चना 

Must Read

बसंत पंचमी पर महापौर, सभापति व आयुक्त ने की निगम की लाईब्रेरी में माॅं सरस्वती की पूजा अर्चना

नमस्ते कोरबा : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के सार्वजनिक वाचनालय सह लाईब्रेरी में वीणावादिनी माॅं सरस्वती की पूजा अर्चना की तथा नगर के अमन चैन एवं सुख शांति की कामना की। इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पुराना बस स्टैण्ड गीतांजलि भवन स्थित अपने सार्वजनिक वाचनालय सह लाईब्रेरी में बसंत पंचमी के मौके पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माॅं सरस्वती की पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया था। महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सार्वजनिक वाचनालय पहुंचकर विद्यादायनी माॅं सरस्वती की पूजा अर्चना की। इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा के साथ ही उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, राकेश नागरमल अग्रवाल, संपदा अधिकारी अनिुरूद्ध सिंह आदि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Read more :- डायबिटीज़ मरीजों के लिए राहत भरी खबर,एमजेएम हॉस्पिटल में शुरू हुई बिना सुई इंसुलिन सुविधा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी शुभकामनाएँ

छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज...

More Articles Like This

- Advertisement -