Saturday, December 27, 2025

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, टीपी नगर चौक में भाजपा-आरएसएस का पुतला दहन

Must Read

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, टीपी नगर चौक में भाजपा-आरएसएस का पुतला दहन

नमस्ते कोरबा :- उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को जिला युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) के तत्वावधान में टीपी नगर चौक में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरएसएस-भाजपा का पुतला दहन कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता एक बार फिर न्याय की गुहार लगाने सड़कों पर उतरने को मजबूर है, जो देश की न्याय व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपी भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को बेल मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पीड़िता का मनोबल टूटता है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है, जबकि पीड़ितों को बार-बार संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, युवा कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज सहित पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, अमित सिंह, सुजीत बर्मन, नारायण यादव, आशीष गुप्ता, हरीश भारती, लगन चौहान, मिनकेतन गबेल, अरुण यादव, आकाश प्रजापति, संजय महंत, अभिषेक तंबोली, घनश्याम चौहान, सोयल साहू, आशीष खड़िया, अभिषेक ठाकुर, तुषार दुबे, दिनेश जायसवाल, सूरज चौहान, राजेश यादव, अर्जुन सिंह, आकाश कुमार प्रजापति, कमल किशोर चंद्रा, बबलू, संगीता श्रीवास, द्रौपदी तिवारी, माधुरी ध्रुव, सांता मरावी, पिंकी महंत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read more :- हर मौसम में जादू बिखेरता बुका..पानी की अथाह चादर, हरियाली की गोद… सुकून की तलाश में सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,370SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

ऐतिहासिक शोभायात्रा, जयकारों और श्रद्धा के सागर में डूबा शहर, कोरबा बना झुंझुनू धाम

ऐतिहासिक शोभायात्रा, जयकारों और श्रद्धा के सागर में डूबा शहर, कोरबा बना झुंझुनू धाम नमस्ते कोरबा :- उर्जा नगरी कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -