*मझगवां में तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा: नशे में धुत कार चालक ने बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, महिला व बच्ची गंभीर..*

Must Read

*मझगवां में तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा: नशे में धुत कार चालक ने बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, महिला व बच्ची गंभीर..*

*संवाददाता: सुमित जालान*

*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:-* जिले में तड़के सुबह पेंड्रा–सिवनी मार्ग पर स्थित मझगवां ग्राम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक शराब के नशे में धुत था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथ खड़ी एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सड़क किनारे से हटाकर मदद करने की कोशिश की और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। भीड़ ने कार चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। बताया जा रहा है कि चालक स्पष्ट रूप से नशे की हालत में था और गाड़ी पर उसका नियंत्रण नहीं था।

सूचना मिलते ही थाना पेंड्रा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने भीड़ से चालक को किसी तरह बचाकर हिरासत में लिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल महिला और बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल गौरेला भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मझगवां और आसपास के क्षेत्रों में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Read more :- कोरबा में बिहार का युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार,होटल संचालक भी लापरवाही पर गिरफ्तार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*Sunday special*: *कोरबा की चाय की टपरी: जहां खबरें अखबार से पहले पहुंचती हैं,घंटाघर से निहारिका और टीपी नगर से पावर हाउस रोड तक...

*Sunday special*: *कोरबा की चाय की टपरी: जहां खबरें अखबार से पहले पहुंचती हैं,घंटाघर से निहारिका और टीपी नगर...

More Articles Like This

- Advertisement -