Wednesday, February 11, 2026

छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर प्रदेशवासियों को मंत्री लखनलाल देवांगन की शुभकामनाएं, बोले अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ साकार हो रहा है”

Must Read

छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर प्रदेशवासियों को मंत्री लखनलाल देवांगन की शुभकामनाएं, बोले अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ साकार हो रहा है”

नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के श्रम, वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री तथा कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ की गौरवगाथा का प्रतीक है। राज्य निर्माण में अपने दूरदर्शी नेतृत्व से योगदान देने वाले भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को हम सब श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

मंत्री देवांगन ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ विकास, संस्कृति और स्वाभिमान के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है। रजत जयंती वर्ष हमारे लिए आत्ममंथन और नवसंकल्प का अवसर है। उन्होंने आगे कहा कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन हो रहा है। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। हम सब उनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करते हैं।

देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में नया छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता, रोजगार और जनकल्याण के नए आयाम गढ़ रहा है। रजत जयंती का यह पर्व प्रदेश की गौरवगाथा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रेरणास्रोत बनेगा।

Read more :- छत्तीसगढ़ गौरव के 25 वर्ष: कोरबा में राज्योत्सव का भव्य आयोजन 2 से 4 नवम्बर तक

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

भुगतान के लिए ठेकेदार का आमरण अनशन, एक दिन में बैकफुट पर आया विभाग,11 फरवरी को शत-प्रतिशत भुगतान का आश्वासन, समर्थन में उतरे ठेकेदार...

भुगतान के लिए ठेकेदार का आमरण अनशन, एक दिन में बैकफुट पर आया विभाग,11 फरवरी को शत-प्रतिशत भुगतान का...

More Articles Like This

- Advertisement -