Sunday, December 28, 2025

महापौर संजू देवी ने डेंगूरनाला छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए सफाई व सुविधाओं के निर्देश

Must Read

महापौर संजू देवी ने डेंगूरनाला छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए सफाई व सुविधाओं के निर्देश

नमस्ते कोरबा : पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा इस वर्ष 25 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसको लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। कोरबा नगर निगम भी छठ पर्व की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने डेंगूरनाला छठ घाट का निरीक्षण किया और वहां की साफ-सफाई और सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने घाट की सफाई, रोशनी की उचित व्यवस्था और महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा जल्द से जल्द सुनिश्चित करने को कहा। महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा कुल 23 छठ घाटों पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचल समाज का सबसे बड़ा पर्व है, जिसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सभी जरूरी इंतजाम कर रहा है।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद चंद्रलोक सिंह भी उपस्थित रहे, जो हर साल छठ पूजा की तैयारियों में सक्रिय रहते हैं। सफाई अधिकारी श्री संजय तिवारी ने बताया कि निगम की टीमें हर छठ घाट का निरीक्षण कर रही हैं और साफ-सफाई के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद चंद्रलोक सिंह, सफाई अधिकारी श्री संजय तिवारी, श्री भूषण उरांव समेत निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Read more :- *दीपावली पर कोरबा को मिला लक्ज़री का नया उपहार ‘होटल स्टे ऑरा’ का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन*

कोरबा नगर निगम द्वारा 52.40 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्न

छठ पूजा के लिए गेहूं की पिसाई 26/10/25 दिन रविवार को सुबह 7:00 से शुरू होगा,

स्थान : मुस्कान आटा चक्की पंडित रविशंकर शुक्ला नगर 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,380SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कांग्रेस कार्यालय कोरबा में कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 141वां स्‍थापना दिवस मनाया गया 

कांग्रेस कार्यालय कोरबा में कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 141वां स्‍थापना दिवस मनाया गया नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -