नवरात्रि की झांकी में भावुक कर देने वाला दृश्य,जब देवी स्वरूपा ने मासूम को दिया मां जैसा दुलार

Must Read

नवरात्रि की झांकी में भावुक कर देने वाला दृश्य,जब देवी स्वरूपा ने मासूम को दिया मां जैसा दुलार

नमस्ते कोरबा :- नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा की भक्ति और आस्था के अनेक रूप देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी का दिल छू लिया।

दुर्गा पूजा के अवसर पर जीवंत झांकी में मां दुर्गा के रूप में सजी एक महिला के सामने एक मासूम बालक पहुँचा। श्रद्धा से सराबोर उस बच्चे ने झांकी में विराजित मां दुर्गा के चरणों में झुककर प्रणाम किया। बच्चे की यह मासूमियत और भक्ति का भाव इतना आत्मीय था कि देखने वालों की आँखें नम हो गईं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मां दुर्गा का वेश धारण करने वाली कलाकार ने भी इस बालक को खाली हाथ नहीं लौटाया। वात्सल्य से भरे भाव में उन्होंने अपनी उंगली की अंगूठी उतारकर उसे ‘प्रसाद’ स्वरूप भेंट कर दी और सिर सहलाकर भरपूर आशीर्वाद दिया।

यह दृश्य न केवल नवरात्रि की भक्ति और उत्सव की झलक प्रस्तुत करता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सच्ची भक्ति का स्वरूप मासूमियत और श्रद्धा में ही निहित होता है।

इस मार्मिक दृश्य ने लाखों दर्शकों का मन मोह लिया है। लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक झांकी नहीं थी, बल्कि वास्तव में ‘मां’ और ‘बालक’ का दिव्य मिलन था।

 सोशल मीडिया वायरल वीडियो

Read more :- 34 वर्षों से परंपरा निभाते हुए निहारिका फेस-1 में होगा भव्य रावण दहन,आतिशबाजी बनेगी आकर्षण

एनयूएसआई के प्रदेश महासचिव विशाल राजपूत ने दी विजयादशमी की हार्दिक बधाई

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी रणनीति

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -