कटघोरा गोलीकांड का फरार मास्टरमाइंड शक्ति सिंह रायपुर से गिरफ्तार

Must Read

कटघोरा गोलीकांड का फरार मास्टरमाइंड शक्ति सिंह रायपुर से गिरफ्तार

नमस्ते कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कसनिया में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य साजिशकर्ता एवं भाजपा नेता शक्ति सिंह को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कसनिया गांव के एक मकान में फायरिंग की वारदात हुई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। इस घटना में शूटर सहित तीन आरोपियों को पहले ही पुलिस दबोच चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपी शक्ति सिंह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोरबा पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शक्ति सिंह रायपुर में छिपा हुआ है। इस आधार पर कोरबा क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने रायपुर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शक्ति सिंह ही इस पूरे गोलीकांड का मास्टरमाइंड है और उसी की योजना पर शूटरों ने कसनिया गांव में फायरिंग की थी।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। शक्ति सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि पूरे मामले की परतें अब खुलकर सामने आएंगी।

Read more :- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश का एसईसीएल दीपका प्रबंधन को चेतावनी,कांग्रेस के 35 विधायक विधानसभा से निकलकर हरदीबाजार में धरने पर बैठ जाएंगे

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अयोध्या चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जयसिंह अग्रवाल बोले,बड़े जिम्मेदारों पर भी हो कार्रवाई

अयोध्या चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जयसिंह अग्रवाल बोले,बड़े जिम्मेदारों पर भी हो कार्रवाई नमस्ते कोरबा :-  टी...

More Articles Like This

- Advertisement -