कॉलोनी के बीचों बीच पहुंचा अहिराज सांप, लोगों ने कहा दिखता सुंदर हैं पर देख कर डर भी लगता हैं

Must Read

कॉलोनी के बीचों बीच पहुंचा अहिराज सांप, लोगों ने कहा दिखता सुंदर हैं पर देख कर डर भी लगता हैं

नमस्ते कोरबा :- निहारिका क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी के बीचों बीच स्थित रात्रि के 10.30 बजे एक घर में जहरीला अहिराज घुस जाने से घर वालों के साथ कॉलोनी के लोग भयभीत हो गए,अचानक गली को पार करता हुआ घर के भीतर सांप प्रवेश कर गया जिसको देख परिजन घबराकर बाहर निकल आए,

और तुरंत इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया जिसके फौरन बाद सारथी अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन और शुभम के साथ एम पी नगर पहुंचे और अहिराज सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु कर थैले में रखा तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया और रेस्क्यु टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर उसे प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों ने कहा अहिराज सांप काला पीला चटक रंग और चमक के कारण बहुत सुंदर दिखता हैं पर साथ ही बहुत डर भी लगता हैं, सांप का स्वभाव शांत होने पर भी उससे दूरी बना लेना ही समझदारी हैं।

जितेंद्र सारथी ने बताया जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से प्रति दिन 30 से अधिक काल आता हैं, जिसमें ज्यादा तर सांप विषहीन होते हैं और बाड़ी, नाली, रोड में होते हैं, जिसको रेस्क्यु करना उचित नहीं वो अपने शिकार की तलाश में विचरण करते हैं, उसको भगा देना और घर पर प्रवेश न करें इस बात का ध्यान देने की आवश्यकता हैं,

साथ ही रेस्क्यु कॉल करने के बाद अगर सांप न दिखाई दे रहा हो या झाड़ी जंगल में जा चुका हो तो कॉलर को पुनः सूचना देना चाहिए ताकि रेस्क्यु टीम का समय खराब न हो और पेट्रोल व्यर्थ न हो, ज्यादातर रेस्क्यु कॉल में देखा गया हैं वहां पहुंचने के बाद पता चलता हैं सांप भाग चुका हैं।

Read more :- 500 टोकरियों से सजा शिवाजी नगर डांडिया ग्राउंड,31वें वर्ष पर दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -