पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बालको चिकित्सालय पहुँचकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल से मुलाकात की

Must Read

पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने आज बालको चिकित्सालय पहुँचकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल से मुलाकात की

नमस्ते कोरबा :- पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बालको चिकित्सालय पहुँचकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण बालको चिकित्सालय में उपचाररत हैं। इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। परिजनों ने बताया कि अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और चिकित्सकों की देखरेख में निरंतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

अस्पताल पहुँचकर जय सिंह अग्रवाल ने न सिर्फ बनवारी लाल अग्रवाल का हालचाल जाना, बल्कि उनके परिवारजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हम सब इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है।

अग्रवाल ने कहा कि बनवारी लाल अग्रवाल ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है और वे प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा कोरबा उत्साहित होगा।

जयसिंह अग्रवाल का यह स्नेहपूर्ण कदम न केवल मानवीय संवेदना का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि राजनीति से ऊपर उठकर एक-दूसरे के स्वास्थ्य और सुख-दुख में सहभागी होना ही समाज की असली ताकत है।

Read more :- कॉलोनी के बीचों बीच पहुंचा अहिराज सांप, लोगों ने कहा दिखता सुंदर हैं पर देख कर डर भी लगता हैं

कुसमुंडा आदर्श नगर स्थित मां शेरावाली मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -