महावीर अग्रवाल ने आईजी डॉ. संजय शुक्ला व एसपी दिव्यांग पटेल का स्वागत कर जताया आभार

Must Read

महावीर अग्रवाल ने आईजी डॉ. संजय शुक्ला व एसपी दिव्यांग पटेल का स्वागत कर जताया आभार

रायगढ़। संजय काम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में हुई चोरी के मामले को सुलझाने के बाद बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजय शुक्ला, एसपी दिव्यांग पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी श्याम मंदिर पहुंचे और श्री श्याम बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्याम मंडल के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

चोरी का मामला सुलझाने के बाद श्याम मंदिर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का श्याम मंडल ने किया स्वागत

श्याम मंडल के सक्रिय सदस्य महावीर अग्रवाल ने इस मामले में आईजी डॉ. संजय शुक्ला, एसपी दिव्यांग पटेल सहित पूरी पुलिस टीम की भरपूर सराहना करते हुए सभी का आभार जताया। आईजी डॉ. शुक्ला ने भी महावीर अग्रवाल से आत्मीयता से मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा की। उनके रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के समय श्री श्याम मंदिर मैं महामहिम राज्यपाल श्री बलरामजी दास टंडन जी भी आए थे
श्री अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल ने श्याम मंदिर में हुई चोरी के मामले को जिस संवेदनशीलता और योजनाबद्ध तरीके से सुलझाया, वह काबिले-तारीफ है।

श्याम मंदिर में हुई चोरी के दूसरे दिन ही उनकी आईजी सर से बात हुई और वे रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने मौके का बारीकी के साथ मुआयना कर पूरे मामले को सुलझाने व चोरों की पतासाजी में रायगढ़ सहित बिलासपुर व मुंगेली जिले के तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों व जवानों की विशेष टीम बनाई। साथ ही वे लगातार एसपी दिव्यांग पटेल सर के साथ टीम की मानिटरिंग करते रहे। दोनों ही सीनियर अफसरों के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले को न सिर्फ पर्दाफाश किया, बल्कि चोरों के साथ चोरी गई पूरी संपत्ति भी बरामद की।

इस सफलता के बाद आईजी डॉ. शुक्ला, पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल के साथ बुधवार को श्री श्याम मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और पूरी पुलिस टीम का आभार जताया। आईजी डॉ. शुक्ला यहां से अपनी रवानगी के समय भी महावीर अग्रवाल से काफी आत्मीयता से चर्चा करते दिखे।

Read more :- कोरबा में हरेली तिहार समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर के कार्यक्रम में शिरकत की 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -