नगर निगम के टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप,नेता प्रतिपक्ष ने कहा महापौर के कमीशन की लालसा से निगम हो रहा बर्बाद

Must Read

नगर निगम के टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप,नेता प्रतिपक्ष ने कहा महापौर के कमीशन की लालसा से निगम हो रहा बर्बाद

नमस्ते कोरबा :- नगर पालिक निगम कोरबा की एक निर्माण संबंधी टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वार्ड क्रमांक 44 से पार्षद एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को पत्र भेजते हुए टेंडर की निष्पक्ष जांच और पुनः निविदा जारी करने की मांग की है।

ई-निविदा के तहत वार्ड क्रमांक 12, अमरैयापारा क्षेत्र में पॉवर टावर के पास नाला और सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हुई हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि इस टेंडर में शामिल 18 ठेकेदारों में से 16 को मनमाने ढंग से अपात्र घोषित कर केवल दो ठेकेदारों की निविदा खोली गई, जिससे प्रतिस्पर्धा को जानबूझकर सीमित किया गया।

कृपाराम साहू ने बताया कि जिन कारणों से 16 ठेकेदारों को अपात्र ठहराया गया, वही कारण अन्य दो पात्र ठेकेदारों पर भी लागू होते हैं, इसके बावजूद उन्हें पात्र माना गया। उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से मनचाहे ठेकेदार को लाभ पहुंचाने की साजिश बताया। पत्र में कहा गया है कि यह निविदा प्रक्रिया पहले भी तकनीकी त्रुटियों के चलते निरस्त हो चुकी है, लेकिन दूसरी बार की प्रक्रिया को पहली बार मानते जल्दबाजी में वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टेंडर 3% बिलो रेट पर स्वीकृत किया गया है, जबकि निगम के अन्य समान कार्य लगभग 20% बिलो दर पर चल रहे हैं। ऐसे में यह निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला निर्णय है।

Read more :- एसईसीएल हेलीपैड के पीछे झोपड़ी बनाकर उपलब्ध कराया जा रहा था नशे का सामान,पुलिस और निगम की टीम ने की कार्यवाही

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी क्षमता के टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट...

*कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी...

More Articles Like This

- Advertisement -