एसईसीएल हेलीपैड के पीछे झोपड़ी बनाकर उपलब्ध कराया जा रहा था नशे का सामान,पुलिस और निगम की टीम ने की कार्यवाही

Must Read

एसईसीएल हेलीपैड के पीछे झोपड़ी बनाकर उपलब्ध कराया जा रहा था नशे का सामान,पुलिस और निगम की टीम ने की कार्यवाही

नमस्ते कोरबा : नशाखोरों के लिए एसईसीएल हेलीपैड के पीछे खाली पड़ी जगह वरदान साबित हो रही है, यहां कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से एक झोपड़ी बनाकर उसमें नाबालिक बच्चों सहित अन्य लोगों को नशे की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी, इसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा मानिकपुर चौकी में की गई जिस पर संज्ञान लेते हुए मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल एवं नगर निगम के अतिक्रमण दल के द्वारा स्थान पर पहुंचकर उस झोपड़ी को हटाया गया,एवं वहां से प्राप्त आपत्तिजनक सामग्रियों को जप्त किया गया,

नगर निगम अतिक्रमण दल से विकास शुक्ला ने बताया कि मानिकपुर चौकी से सूचना प्राप्त हुई थी कि यहां कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है एवं उस पर अवैध कारोबार किया जा रहा है, जिस पर आज मानिकपुर पुलिस के सहयोग से कार्यवाही करते हुए झोपड़ी को हटाया गया है,वही मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर नशे पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है, एसईसीएल हेलीपैड के पास नशाखोरी की शिकायत मिल रही थी जिस पर नगर निगम के साथ मिलकर यह कार्यवाही की गई है,

Read more :- कोरबा पुलिस ने कनकेश्वर मंदिर जाने वाले बोल बम से की शांति की अपील, सर्वमंगला पुलिस ने चाय पिला करके भक्तों की सेवा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पहुंचे जटराज और कुसमुंडा के इमली छापर,एसईसीएल और पुलिस प्रशासन पर अत्याचार करने का लगाया आरोप

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -