कोरबा के रजकम्मा गांव में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Must Read

कोरबा के रजकम्मा गांव में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले के रजकम्मा गांव में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। चक्काजाम के चलते आमजन, खासकर बस यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से गांव में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प है। गर्मी के मौसम में बिना बिजली के रहना बेहद मुश्किल हो गया है। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन किसी ने न तो फोन उठाया और न ही मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया। विभागीय लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से चक्काजाम का फैसला लिया।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में विद्युत विभाग की मनमानी के खिलाफ नाराज़गी जताई और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा। पुलिस की समझाइश के बाद भी ग्रामीण चक्काजाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए।

घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद न तो विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल की गई, जिससे ग्रामीणों में और अधिक रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिले के कलेक्टर कार्यालय तक आंदोलन ले जाएंगे। चक्काजाम की वजह से बस, ट्रक और अन्य वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।

Read more:- मवेशियों का सड़क पर कब्जा,शहर के अलग-अलग क्षेत्र में मवेशियों का बढ़ रहा है आतंक

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार”

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार” नमस्ते कोरबा :- करवा चौथ पर झमाझम...

More Articles Like This

- Advertisement -