मछली जाल में फंसे कोबरा का सफल रेस्क्यू, RCRS टीम की सतर्कता से टली बड़ी घटना

Must Read

 मछली जाल में फंसे कोबरा का सफल रेस्क्यू, RCRS टीम की सतर्कता से टली बड़ी घटना

नमस्ते कोरबा : बालको के देहानपारा राजेश सिंह के घर से Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) टीम को कॉल प्राप्त हुआ। कॉल में बताया गया कि एक कोबरा सांप मछली पकड़ने के जाल में फंस गया है और स्थिति खतरनाक होती जा रही है।

जानकारी मिलते ही RCRS टीम के सदस्य अजय और सत्येंद्र तुरंत मौके पर पहुँचे। दोनों ने मौके की गंभीरता को समझते हुए अत्यंत सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद और टीम के अनुभव से कोबरा को सुरक्षित तरीके से जाल से बाहर निकाला गया और जंगल में छोड़ दिया गया। कोबरा को कोई चोट नहीं आई।

स्थानीय लोगों ने RCRS टीम तथा अजय और सत्येंद्र के साहस और तत्परता की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

RCRS टीम कोरबा क्षेत्र में दिन हो या रात, बारिश हो या गर्मी – हर परिस्थिति में रेस्क्यू के लिए तैयार रहती है। यदि किसी को भी सांप या किसी अन्य सरीसृप (reptile) से जुड़ी कोई समस्या हो, तो तुरंत RCRS टीम या वन विभाग से संपर्क करें।

संपर्क नंबर (RCRS):

9827917848

9009996789

7987957958

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार”

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार” नमस्ते कोरबा :- करवा चौथ पर झमाझम...

More Articles Like This

- Advertisement -