मैडम महापौर का आश्वासन हुए हवा हवाई,न स्ट्रीट लाइट लगी,और ना ही सफाई व्यवस्था बेहतर हुई

Must Read

मैडम महापौर का आश्वासन हुए हवा हवाई,न स्ट्रीट लाइट लगी,और ना ही सफाई व्यवस्था बेहतर हुई

नमस्ते कोरबा :-  लगभग 10 दिन पूर्व नगर निगम के महापौर दलबल के सहित पंडित रविशंकर शुक्ला नगर, शिवाजी नगर और पोडीबहार की सफाई व्यवस्था की स्थिति जानने के लिए नगर निगम के अधिकारियों सहित इन क्षेत्र में पहुंची थी,

पंडित रविशंकर शुक्ला नगर से पोडीबहार और सेंट पेलोटी स्कूल जाने वाले मार्ग पर जल भराव और सफाई व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइट की दशा देखकर नगर निगम के अधिकारियों पर काफी नाराज हुई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ,

महापौर मैडम ने क्षेत्र के निवासियों को भरोसा दिलाया था कि सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट को 24 घंटे के अंदर व्यवस्थित किया जाएगा, लेकिन मैडम के दौरे के लगभग 10 दिन बीत जाने के बाद भी यहां की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है,

यहां निवासरत लोगों ने बताया कि मैडम के दौरे से हमें उम्मीद जगी थी कि यहां सफाई व्यवस्था और बरसात के दौरान अंधेरे से हमें मुक्ति मिल जाएगी लेकिन लगता है मैडम को नगर निगम के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, हमारी समस्या आज भी वैसे ही विद्यमान है जैसे मैडम महापौर के दौरे से पहले थी,अब देखना यह होगा कि महापौर मैडम का आश्वासन पूरा होता है कि नहीं और इस क्षेत्र की दशा में कब तक सुधार होता है,

Read more :- कोरबा की अंजली सिंह को न्याय दिलाने हजारों लोग सड़क पर उतरे

एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार के हत्यारे को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा व अर्थदंड से दंडित किया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -