चॉइस सेंटर में चोरी,शटर का ताला तोड़कर 15 हजार नकदी लेकर फरार

Must Read

चॉइस सेंटर में चोरी,शटर का ताला तोड़कर 15 हजार नकदी लेकर फरार

नमस्ते कोरबा। कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेल के पास स्थित एक चॉइस सेंटर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने सेंटर का शटर तोड़कर 15 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

तीसरी बार बना चोरी का शिकार

एसबीआई लोक सेवा केंद्र के संचालक विकास सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह बुधवार रात 9 बजे सेंटर बंद किया और घर चले गए। लेकिन गुरुवार सुबह जब वे सेंटर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर साराA सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर का ताला टूटा हुआ मिला। लॉकर से लगभग 15 हजार रुपये नकदी चोरी हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

चोर की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पहले चोर ने सेंटर के बाहर लगे दोनों कैमरों को दूसरी दिशा में घुमा दिया, लेकिन अंदर लगे कैमरे में नकाबपोश चोर की गतिविधियां साफ रिकॉर्ड हो गईं।

Read more:- कोरबा जिले के अड़सरा ग्राम पंचायत में रहने वाले पंडो जनजाति के परिवार को नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -