Wednesday, February 18, 2026

भाजपा में निष्कासन : कोरबा जनपद चुनाव में पार्टी विरोध करने वाले चार नेताओं पार्टी ने किया निष्कासित 

Must Read

भाजपा में निष्कासन : कोरबा जनपद चुनाव में पार्टी विरोध करने वाले चार नेताओं पार्टी ने किया निष्कासित

नमस्ते कोरबा : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिले के चार नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला उन नेताओं पर लगाया गया, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़कर अनुशासनहीनता की थी।

प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश संख्या 2609, 2610, 2611 और 2612 के तहत, अरविंद भगत, कृष्णा राजपूत, चंद्रकांता राजपूत और मोनिका भगत को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया। इन सभी नेताओं ने कोरबा जनपद पंचायत चुनाव में पार्टी लाइन के विरुद्ध जाकर बगावत की थी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जगदीश राम रोहड़ा ने यह आदेश जारी किया। आदेश में साफ तौर पर कहा गया कि अनुशासन भंग करने वालों को भाजपा में कोई स्थान नहीं मिलेगा।

पार्टी का कड़ा संदेश:

इस निष्कासन को भाजपा की आंतरिक सख्ती और अनुशासनप्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि जो भी संगठन की नीतियों से हटकर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को तरजीह देगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।यह फैसला भाजपा में अनुशासन कायम रखने के लिए लिया गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल*

*बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम...

More Articles Like This

- Advertisement -