चुनावी शोर के बीच हाथियों की आमद ने बढ़ाई चिंता,डेढ़ महीने बाद फिर हाथियों ने दस्तक दी,देखें सड़क पार करते हाथियों का दल

Must Read

चुनावी शोर के बीच हाथियों की आमद ने बढ़ाई चिंता,डेढ़ महीने बाद फिर हाथियों ने दस्तक दी,देखें सड़क पार करते हाथियों का दल

नमस्ते कोरबा : पंचायत चुनाव के दौर में जब गांव-गांव में प्रचार-प्रसार का शोर शुरू हो गया है तब ऐसे वक्त में हाथियों की दस्तक ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।जिले के कटघोरा वन मंडल के कोरबी चोटिया सर्किल क्षेत्र में फिर डेढ़ महीने बाद हाथियों के झुंड ने दस्तक दी है।

20 से 25 हाथी ऐतमा नगर रेंज से गुजर कर केंद्ई रेंज में प्रवेश कर गये हैं। कोरबी परिक्षेत्र के चोटिया, परला एवं लालपुर व कोयला माइंस डंप की ओर अंबिकापुर रोड पार कर नवापारा, रेशम केंद्र (कोसाबाडी) के आसपास विचरण कर रहे हैं।

शुक्रवार को ग्राम चोटिया, परला, लालपुर एवं आसपास के सभी ग्रामवासियों को सावधान रहने कहा गया है। हाथियों का दल शाम के वक्त रोड क्रॉस करके चोटिया कोसाबाड़ी की ओर बढ़ता नजर आया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ आवागमन थमा रहा और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी तरह डंप एरिया मातिन दाई मंदिर के आस पास में एक हाथी विचरण कर रहा है। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है कि कोरबी- चोटिया तरफ आने-जाने वाले सतर्क एवं सावधान होकर यात्रा करें।

Read more :- “महाकुंभ हमारी संस्कृति,एकता और सामाजिक समर्पण का प्रतीक :- अब्दुल रहमान(वार्ड 26 के निर्दलीय प्रत्याशी)

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मी महंत का जनसंपर्क,वार्ड 27 महाराणा प्रताप नगर में जीत का आह्वान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -