सीएसपी की तत्परता से बिछड़ा बालक मिला अपने परिवार से

Must Read
नमस्ते कोरबा ::दिनांक 29 मार्च 2021 को होली पर्व के मद्देनजर सांप्रदायिक सौहार्द्र एवं लाइन आर्डर ड्यूटी के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू कोरबा टाउन में लगातार कानून व्यवस्था एवं टाउन भ्रमण पर थे इस दौरान टीपी नगर कोरबा में एक 4-5 साल का बालक लावारिस हालत में घूमते फिरते मिला था। उक्त बालक परिजनों से बिछड़ने के कारण काफी परेशान था। बालक को चौकी सीएसईबी लाकर घरेलू माहौल में पूछताछ करने पर अपना नाम पीयूष पाठक तथा रहने वाला अटल आवास का बताया।
बालक से पूछताछ के आधार पर क्षेत्र के समस्त अटल आवास में बालक के परिजनों की पतासाजी किया गया इस दौरान बालक के परिजन मां श्रीमती विनीता पाठक पति छबीला उर्फ राहुल पाठक निवासी पंप हाउस अटल आवास कोरबा की मिली जिसे बालक पीयूष पाठक उम्र 5 साल को सकुशल सुपुर्द किया गया है।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मानसून में हरियाली की चादर ओढ़े कोरबा के जंगल, बादलों की अठखेलियों ने बढ़ाई प्राकृतिक सुंदरता

मानसून में हरियाली की चादर ओढ़े कोरबा के जंगल, बादलों की अठखेलियों ने बढ़ाई प्राकृतिक सुंदरता नमस्ते कोरबा : लगातार...

More Articles Like This

- Advertisement -