छत्तीसगढ़ में हालत चिंताजनक लग सकता है लॉकडाउन- स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंह देव

Must Read

नमस्ते कोरबा :: छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से हालत खराब हो रहे हैं जिसे देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान आया है छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलते नजर आ रहा है। कल होली के दिन भी कम टेस्टिंग के बावजूद प्रदेश में 1400 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। राजधानी में ही कोरोना जांच में कुल 35 फीसदी लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं। दुर्ग में भी कोरोना काबू से बाहर हो चला है। यहां 45.9 फीसदी और बेमेतरा जिले में 50 फीसदी कोरोना सैंपल पॉजिटिव निकल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ा बयान आया है। उनका कहना है कि प्रदेश के आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं। अगर ऐसे हालात आगे बने रहते हैं तो सरकार लॉकडाउन पर विचार कर सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने संकेत दिए हैं कि आगे समय में सरकार कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। छत्तीसगढ़ में कोविड से होने वाली मौत का औसत भी राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर दी है। बता दें कि सोमवार को केंद्र सरकार ने ऐसे राज्यों के बारे में बताया जहां मरने वालों का औसत राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने दुर्ग में आ रहे नए मामलों पर चिंता व्यक्त की है, उन्होंने टेस्टिंग की संख्या व पॉजिटिव आ रहे मरीजों के आंकड़ों पर भी विशेष ध्यान दिया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,960SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

तीन विभाग,एक भवन और झाड़ियों में गुम हो गए तीन सरकारी दफ्तर,अफसरों को नहीं दिखती बदहाली

तीन विभाग,एक भवन और झाड़ियों में गुम हो गए तीन सरकारी दफ्तर,अफसरों को नहीं दिखती बदहाली एक ही भवन में...

More Articles Like This

- Advertisement -