कोरबा ब्रेकिंग : महाराणा प्रताप चौक के पास टायर दुकान में लगी भीषण आग, धू-धूकर जले टायर,देखिए वीडियो 

Must Read

कोरबा ब्रेकिंग : महाराणा प्रताप चौक के पास टायर दुकान में लगी भीषण आग, धू-धूकर जले टायर,देखिए वीडियो

नमस्ते कोरबा :- शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास शनिवार सुबह एक टायर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान के बाहर रखे टायर आग की लपटों में घिर गए और आग दुकान के अंदर तक पहुंच गई। टायरों के धू-धूकर जलने और ऊंची लपटें उठने का वीडियो भी सामने आया है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी में दुकान संचालक को 80 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

जानकारी के मुताबिक सीएसईबी चौकी क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक के पास मोहम्मद नौशाद की अब्दुल्ला टायर नाम से दुकान है। शनिवार सुबह एक स्थानीय व्यक्ति ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। खबर मिलते ही संचालक मौके पर पहुंचे तो दुकान के बाहर रखे टायर जल रहे थे और आग की लपटें भीतर तक पहुंच चुकी थीं।

आग की भयावहता देखकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। मोहल्लेवासियों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग आसपास की दुकानों तक फैलने से बच गई। हालांकि, तब तक दुकान के बाहर रखे टायर और अन्य सामान जलकर खाक हो चुके थे।

दुकान संचालक मोहम्मद नौशाद ने आगजनी के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई है। आशंका है कि किसी ने जानबूझकर टायरों में आग लगाई होगी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही आगजनी के पीछे की वजह सामने आ सकेगी।

Read more :- खबर विशेष : 20 हजार में ग्रामीणों ने बना लिया पुल, करोड़ों के विकास दावों पर बड़ा सवाल,हर साल बारिश में बह जाती है लकड़ी की पुलिया,फिर श्रमदान से रास्ता तैयार करते हैं आदिवासी

नन्हों की सुरक्षा में ढाल बने बड़े हाथी,सूंड से सहारा, कदम-कदम पर पहरा… हाथियों ने दिखाई परिवार की ताकत, देखिए यह दिलचस्प वीडियो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,960SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नन्हों की सुरक्षा में ढाल बने बड़े हाथी,सूंड से सहारा, कदम-कदम पर पहरा… हाथियों ने दिखाई परिवार की ताकत, देखिए यह दिलचस्प वीडियो

नन्हों की सुरक्षा में ढाल बने बड़े हाथी,सूंड से सहारा, कदम-कदम पर पहरा... हाथियों ने दिखाई परिवार की ताकत,...

More Articles Like This

- Advertisement -