*बाबा गुरुघासीदास जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे सीएम,उद्योग मंत्री के निमंत्रण को किया सहर्ष स्वीकार* 

Must Read

*बाबा गुरुघासीदास जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे सीएम,उद्योग मंत्री के निमंत्रण को किया सहर्ष स्वीकार*

नमस्ते  कोरबा। नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से 18 दिसंबर को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया। जिसपर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर कोरबा सतनामी कल्याण समाज के अध्यक्ष यू आर महिलांगे भी उपस्थित थे।

बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से कोरबा सतनामी कल्याण समाज के अध्यक्ष श्री यू आर महिलांगे के साथ सौजन्य भेंट कर टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होने निमंत्रण पत्र दिया। मुख्यमंत्री साय ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने का आश्वासन दिया।

Read more :- *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को रहेंगे जिले के प्रवास पर,625.28 करोड़ के 284 विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण के विरोध में जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन,सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उठाई आवाज

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण के विरोध में जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन,सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उठाई...

More Articles Like This

- Advertisement -