Sunday, February 15, 2026

जैन पब्लिक स्कूल में बनाया गया वार्षिक उत्सव,रिच लुक स्कूल के बच्चों को मोबाइल इंटरनेट से दूर रहने की दी सीख

Must Read

जैन पब्लिक स्कूल में बनाया गया वार्षिक उत्सव,रिच लुक स्कूल के बच्चों को मोबाइल इंटरनेट से दूर रहने की दी सीख

नमस्ते कोरबा :- जैन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित हुआ वार्षिक उत्सव में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र देवांगन उपस्थित रहे। वार्षिक उत्सव की शुरुआत बच्चों ने पेरेंट्स से सवाल-जवाब कर के की, जिससे दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे स्कूल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न तरह के स्टाल लगाए गए थे, जहां स्कूल आने वाले मेहमानों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “रिच लुक” के बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति थी। बच्चों ने मोबाइल और इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और उन्हें इससे दूर रहने की प्रेरणा दी। इस संदेश के माध्यम से बच्चों ने बताया कि इंटरनेट का सीमित उपयोग ही हमारे लिए लाभकारी हो सकता है, जबकि ज्यादा समय इसके दुरुपयोग से हमारी पढ़ाई, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल असर डाल सकता है।

इस शानदार कार्यक्रम के दौरान बच्चों की कला और प्रतिभा ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का समापन बच्चों और उनके शिक्षकों द्वारा किए गए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिससे सबका दिल जीत लिया। जैन पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव हर साल की तरह इस बार भी यादगार बना।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के गौरव पथ के लिए 36.54 करोड़ की मिली स्वीकृति*

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के गौरव पथ के लिए 36.54 करोड़ की मिली...

More Articles Like This

- Advertisement -