फ्लोरा मैक्स मामला : कोरबा से सैकड़ों महिलाएं सीएम आवास का घेराव करने रायपुर पहुंची

Must Read

फ्लोरा मैक्स मामला : कोरबा से सैकड़ों महिलाएं सीएम आवास का घेराव करने रायपुर पहुंची

नमस्ते कोरबा  : चिटफंड फ्लोरा मैक्स चिटफंड ने दोगुने से अधिक रुपये मिलने का लालच देकर कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले की सैकड़ों महिलाओं को अपने जाल में फंसा लिया और इससे पीडि़त महिलाएं गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर धरने पर बैठ गई। वे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखना चाह रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लोरा मैक्स चिटफंड ने दोगुने से अधिक लाभ का लालच देकर कोरबा और जांजगीर-चांपा की महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उन्हें निवेश करने के मजबूर कर दिया और ये महिलाएं उनकी जाल में आकर 30-40 हजार रूपए लोन लिया ले लिया।

फ्लोरा मैक्स कंपनी से न दोगुना लाभ मिला न मूलधन इसके बाद महिलाओं ने कोरबा पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई इसके बाद पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन लोन देने वाले निजी बैंकों के वसूली एजेंट और कर्मचारी उनके घरों में आकर महिलाओं को परेशान कर रहे है। इनसे त्रस्त सैकड़ो महिलाएं गुरुवार को राजधानी पहुंची और मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने पर जा बैठीं।

सभी महिलाएं बैंक से लिया लोन माफ करवाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात करना चाह रही थी लेकिन वे मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कर पाई। इन महिलाओं के साथ छोटे छोटे बच्चे भी शामिल थे।

Read more :- फ्लोरा मैक्स कंपनी के पक्ष में एसपी कार्यालय पहुंची हजारों की तादाद में महिलाएं,वहीं दूसरी ओर पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -