पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल चैतुरगढ़ पहुंचकर मॉ महिषासुर मर्दिनी माता के दर्शन व विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया

Must Read

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल चैतुरगढ़ पहुंचकर मॉ महिषासुर मर्दिनी माता के दर्शन व विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया

नमस्ते कोरबा:- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने साथियों व सहयोगियों के साथ चैतुरगढ़ पहुंचकर मॉ महिषासुर मर्दिनी माता के दर्शन व विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कोरबा जिले सहित प्रदेश में उन्नति, प्रगति, समृद्धि की कामना किया।

श्री अग्रवाल ने मॉ महिषासुर मर्दिनी माता के पूजन कर क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, वैभव, ऐश्वर्य व दीर्घायु होने के लिए माता रानी से प्रार्थना किया है।

श्री अग्रवाल ने दुर्गा अष्टमी व दुर्गा नवमी के साथ-साथ विजयादशमी पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, प्रदेश सचिव बी एन सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, पार्षद सुकसागर निर्मलकर, राजेन्द्र सूर्यवंशी, देवीदयाल सोनी, अनुज जायसवाल, गंगाराम भारद्वाज, प्रदीप जायसवाल, कुलदीप सिंह साथ में देवी दर्शन कर पूजा अर्चना किये।

श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश मे कहा है कि राम को ज्ञान, सत्य और देवत्व का प्रतीक माना गया है जबकि रावण को अज्ञान, असत्य और दानत्व का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी का यह पर्व ज्ञान की अज्ञान पर, सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और देवत्व की दानवत्व पर विजय का प्रतीक है।

Read more:- छत्तीसगढ़ का कश्मीर चैतुरगढ़ किला,जहां विराजित है मां महिषासुर मर्दिनी देवी की अष्टभुजी प्रतिमा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -