Thursday, October 16, 2025

कवर्धा हत्याकांड में सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा एक्शन, कलेक्टर-एसपी का ट्रांसफर, पूरे थाने को किया सस्पेंड

Must Read

कवर्धा हत्याकांड में सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा एक्शन, कलेक्टर-एसपी का ट्रांसफर, पूरे थाने को किया सस्पेंड

नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्रशांत साहू हत्याकांड पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने कवर्धा जिले के एसपी और कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। वहीं कवर्धा कांड की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए हैं। सरकार ने कबीरधाम जिले के एसपी अभिषेक पल्लव और कलेक्टर जन्मेजय महोबे को हटा दिया गया है। गोपाल वर्मा को कबीरधाम का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, राजेश कुमार अग्रवाल को जिले का एसपी नियुक्त किया गया है।

सीएम साय ने कवर्धा जिले में ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मौत के बाद घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु की दुर्भाग्यजनक घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के परिप्रेक्ष्य में पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रामीणों से मारपीट किए जाने की घटना के चलते रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया है।

Read more:- राज्य शासन के चार्टर प्लेन के लैडिंग के दौरान रनवे में तकनीकी खराबी की वजह से दिक्कत,प्लेन में राज्य के मंत्री सहित चार लोग सवार,कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सरकारी खर्च पर हुआ आयोजन पर मंच बना भाजपा का, नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने निगम से मांगा रामलीला-दशहरा मेला का पूरा...

सरकारी खर्च पर हुआ आयोजन पर मंच बना भाजपा का, नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने निगम से...

More Articles Like This

- Advertisement -