*श्रम मंत्री श्री देवांगन ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं*

Must Read

*श्रम मंत्री श्री देवांगन ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं*

नमस्ते कोरबा : श्रम मंत्री लखनलाल देवागंन ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री देवांगन ने कहा है कि श्रमवीर नये छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं।

भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। विश्वकर्मा जी की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।

Read more:- कोरबा में 15 किलो के लड्डू की कीमत उड़ा देगी आपके होश,भगवान गणेश से जुड़ी परंपरा,देखें वीडयो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील*

*बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील* नमस्ते कोरबा : वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

More Articles Like This

- Advertisement -