Monday, February 16, 2026

नदी किनारे कच्ची शराब की बनाने के कई उपकरण तोड़े गए,अहिरन नदी के किनारे अलग-अलग जगह पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाया जा रहा था

Must Read

नदी किनारे कच्ची शराब की बनाने के कई उपकरण तोड़े गए,अहिरन नदी के किनारे अलग-अलग जगह पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाया जा रहा था

नमस्ते कोरबा : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।

इस कड़ी में दीपका पुलिस को सूचना मिली कि कटघोरा अंतर्गत ग्राम जटांगपुर अहिरन नदी के किनारे अलग-अलग जगह पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर टीम के द्वारा दबिश दिया गया।

नदी के किनारे कच्ची महुआ शराब बनाने के उपकरण के साथ-साथ महुआ पास मिला जिस पर टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए 4 महुआ शराब भट्टी, 1.5 टन( 1500 किलोग्राम) 45 बोरी में भरे महुआ पास को नष्ट किया गया। महुआ शराब बनाने वाले उपकरण को पुलिस के द्वारा कब्जा में लिया गया।

Read more:- कोरबा नगर निगम से नहीं हो रहा है अधिकारियों का मोहभंग,तबादले के बाद भी नहीं छोड़ना चाहते कोरबा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव नमस्ते कोरबा। जिले के उरगा...

More Articles Like This

- Advertisement -